18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

14 साल बाद ग्वालियर में होगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी

ग्वालियर, 5 अक्टूबर। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से शिकस्त देने के बाद भारत की नज़रें अब तीन मैचों की टी20 सीरीज़ पर है। भारत के लिए ये मुक़ाबला दो मायनों में ख़ास है – एक तो टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार घर में खेल रही होगी। दूसरा ये कि ग्वालियर को 14 साल बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले की मेज़बानी मिली है। आख़िरी बार जब इस शहर में अंतर्राष्ट्रीय मैच हुआ था तो सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने थे। 14 साल बाद ग्वालियर में होगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी (प्रीव्यू) ग्वालियर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से शिकस्त देने के बाद भारत की नज़रें अब तीन मैचों की टी20 सीरीज़ पर है। भारत के लिए ये मुक़ाबला दो मायनों में ख़ास है – एक तो टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार घर में खेल रही होगी। दूसरा ये कि ग्वालियर को 14 साल बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले की मेज़बानी मिली है। आख़िरी बार जब इस शहर में अंतर्राष्ट्रीय मैच हुआ था तो सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने थे। हालांकि ये मुक़ाबला उस मैदान पर नहीं खेला जाएगा बल्कि एक नए नवेले स्टेडियम में बल्ले और गेंद की भिड़ंत देखने को मिलेगी। बांग्लादेश भी अपने सर्वकालिक बेहतरीन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के संन्यास लेने के बाद पहली बार किसी भी फ़ॉर्मैट में मैदान पर उतरेगी। हालांकि महमूदुल्लाह और मुस्तफ़िज़ुर रहमान का अनुभव इस टीम के पास रहेगा। साथ ही भारतीय पिचों पर युवा लेग स्पिनर रिशाद हुसैन से अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाज़ों को होशियार रहने की ज़रूरत होगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा थे – वे तीनों टी20 से संन्यास ले चुके हैं लिहाज़ा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक नई नवेली टीम इंडिया मैदान पर चमक बिखेरने की कोशिश में नज़र आएगी। साथ ही साथ भारत को 16 अक्तूबर से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ खेलना है इसलिए इस टीम में टेस्ट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ग्वालियर की पिच का पेंच माधवराज सिंधिया के नाम पर बने इस नए स्टेडियम पर वैसे तो अब तक कोई भी प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, इस साल यहां मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग का आयोजन ज़रूर हुआ था जहां जमकर रनों की बारिश हुई थी। लिहाज़ा भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुक़ाबले में भी जमकर रन बरसने की संभावना है। क्या भारत -बांग्लादेश मैच में बारिश की आशंका है ? कानपुर टेस्ट में जहां बारिश की वजह से ढाई से ज़्यादा दिन बर्बाद हुए थे, इसके ठीक उलट ग्वालियर में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ़ रहने की उम्मीद है और क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा। अभिषेक शर्मा का सलामी साझेदार कौन भारत ने जुलाई में जब ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था, तब भारतीय टीम के एकादश में एक साथ चार सलामी बल्लेबाज़ी खेल रहे थे। हालांकि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए अभिषेक शर्मा के रूप में 15 सदस्यीय दल में सिर्फ़ एक सलामी बल्लेबाज़ को ही चुना गया है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक ने 47 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन अन्य तीन पारियों में वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। चूंकि गिल और जायसवाल टी20 में सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत की पहली पसंद हैं, इस श्रृंखला में अभिषेक के पास अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आगे निकलने का सुनहरा अवसर है। उम्मीद ये की जा रही है कि उनके साथ संजू सैमसन पारी का आग़ाज़ कर सकते हैं। मयंक पर होंगी नज़रें बांग्लादेश के ख़िलाफ़ इस सीरीज़ में रफ़्तार के सौदागर मयंक यादव को दल में शामिल किया गया है। जिनपर सभी की नज़रें होंगी, आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी तेज़ गति से काफ़ी प्रभावित किया था। पहले दो आईपीएल मैच में उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द मैच से भी नवाज़ा गया था लेकिन चोटिल होने के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उन्होंने तब से अब तक कोई क्रिकेट नहीं खेली है लेकिन अब पूरी तरह से फ़िट हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग-XI में जगह मिलती है या नहीं और अगर मिलती है तो गति वैसी ही रहेगी या नहीं। क्या हो सकती है भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग XI रनों से भरी इस पिच पर दोनों ही टीमों की नज़र बेहतर संतुलन हासिल करने पर होगी। उम्मीद है कि अर्शदीप सिंह के साथ मयंक नई गेंद साझा कर सकते हैं जबकि हार्दिक पांड्या तीसरे सीमर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं बांग्लादेश की टी20 टीम में मेहदी हसन मिराज़ क़रीब एक साल बाद वापसी कर सकते हैं, जबकि ऑलराउंडर परवेज़ हुसैन इमॉन को भी बेहतर संतुलन के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। भारत अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या , रिंकू सिंह, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह बांग्लादेश लिटन दास, परवेज़ हुसैन इमॉन, तंज़िद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज़, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तनज़ीम हसन साकिब, तसकीन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading