23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)मनोरंजन (रीजनल)राष्ट्रीय

फरहान अख्तर ने ‘120 बहादुर’ के सेट से शेयर की तस्वीरें

Farhan Akhtar shares ‘120 Bahadur’ BTS pictures from Ladakh base camp

मुंबई, 5 अक्टूबर |  बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर इन दिनों लद्दाख में अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्‍ट की शूटिंग कर रहे हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट का अपडेट लगातार दे रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘120 बहादुर’ के सेट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हिमालय का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। जिसमें कुछ टैंट और बौद्ध धर्म से जुड़े हुए झंडे नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर ने इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा, “एक शांत बेस, जो उस स्थान के शांत और शांतिपूर्ण माहौल को पूरी तरह से दर्शाता है। हाल ही में फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्‍म ‘120 बहादुर’ का पोस्‍टर जारी किया था। इसकी टैगलाइन थी, “वो तीन थे… और हम? 120 बहादुर।” फिल्म के बारे में लिखा था, ”उन्होंने जो हासिल किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और उनके सैनिकों की कहानी आपके सामने लाना एक परम सौभाग्य की बात है। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई रेजांग ला की लड़ाई हमारे सैनिकों के उल्लेखनीय साहस और वीरता की कहानी है।” रजनीश रजी घई के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘120 बहादुर’ ने दर्शकों के बीच उत्सुकता का लेवल बढ़ा दिया है। ये फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और कुमाऊं रेजिमेंट पर आधारित है। इसमें फरहान लीड रोल में है, इस बार वे एक राष्ट्रीय नायक की भूमिका में नजर आएंगे। जो चीनी आक्रमण के दौरान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक पहुंच अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading