17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त

मुंबई, 07 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्स 193 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,882 और निफ्टी 47 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,060 पर था। बाजार का रुझान मिलाजुला बना हुआ है। 1,126 शेयर हरे निशान में और 1,296 शेयर लाल निशान में बने हुए थे। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बने हुए हैं। एनर्जी, कमोडिटी और पीएसई लाल निशान में बने हुए हैं। सेंसेक्स पैक में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, विप्रो, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एचयूएल, सन फार्मा, एलएंडटी और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे। छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 113 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलकर 58,374 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 60 अंक या 0.32 प्रतिशत फिसलकर 18,702 पर था। वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने के बाद भी वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार मजबूत बने हुए हैं। अमेरिका में सितंबर में गैर-कृषि जॉब नंबर 2.54 लाख आया है जिसके कारण अमेरिकी शेयर बाजार सकारात्मक बंद हुए थे। निवेशकों को लंबी अवधि के नजरिए से बाजार में निवेशित रहना चाहिए।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading