30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

ग्वालियर में टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू पर मयंक यादव ने कहा, ‘मैं नर्वस था’

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले मयंक यादव का बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू यादगार रहा। मैच के बाद तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि वह नर्वस थे। मयंक ने अपने शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी दिया, जिन्होंने उन्हें अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए आजादी दी थी। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज रफ्तार से मयंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, चोट के कारण टूर्नामेंट में उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा था और वो चंद मैच खेलकर बाहर हो गए, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अच्छी रिकवरी की और भारतीय टीम में जगह बनाई। भारत की सात विकेट से जीत के बाद बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर मयंक ने कहा, “यह बहुत शानदार क्षण है, क्योंकि मैं अपनी चोट से उबर रहा हूं। मैं इस बार थोड़ा नर्वस था, लेकिन मैं खुद से कहता रहा कि तनाव मत लो, लेकिन जब मुझे पता चला कि मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो पिछले चार महीनों की पूरी यादें मेरी आंखों के सामने आ गईं।” उन्होंने कहा, “वह (सूर्यकुमार) आपको स्वतंत्रता देते हैं। जब मैं रन-अप ले रहा था, तो वह मुझसे कह रहे थे ‘जो तुम्हें अच्छा लगे, वही करो।’ यह किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर जब आप डेब्यू कर रहे हों।” मयंक के अलावा ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी श्रृंखला के पहले मैच में डेब्यू का मौका मिला। मयंक ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत मेडन से की और अगले ओवर में अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने चार ओवर में (1-21) के आंकड़े के साथ अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा, “यह अच्छा लगा। मैं यह नहीं सोच रहा था कि मैं मेडन ओवर फेंकने जा रहा हूं। बस उस पल को जीना चाहता था, उस पल का आनंद लेना चाहता था।” भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

लखनऊ : पार्किंग को लेकर विवाद में तीन लोगों की हत्या, पड़ोसी ने सुनाया दिल दहलाने वाला वाकया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading