32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने दर्ज की जीत

जींद, 8 अक्टूबर। हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हरा दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले हैं। जुलाना सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने खुशी जाहिर की। विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह जुलाना के लोगों का प्रेम था। उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और उसे जीता भी। लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे अगले पांच साल कायम रखूंगी। यह हर उस महिला की लड़ाई है, जिसने अकेले दम पर लड़ी है। उन्होंने नतीजों की बात करते हुए कहा, “अभी मतगणना जारी है और जब तक सारे नतीजे घोषित नहीं हो जाएंगे, तब तक कुछ भी नहीं माना जा सकता। फिलहाल अंतिम नतीजों का इंतजार करना होगा।“ वहीं, हिसार के हांसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना ने जीत हासिल की है। विनोद भयाना ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हांसी की जनता को देता हूं। हमारे साथ व्यापार मंडल के साथ-साथ अन्य संगठन भी जुड़े, जिसका फायदा हमें मिला और जबरदस्त जीत हासिल की। अब हांसी को जिला बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उधर बवानीखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी कपूर सिंह ने जीत दर्ज की है। कपूर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे यहां से जीत दिलाई है। हरियाणा के लोगों ने पहले से ही मन बना लिया था कि इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाया और अब हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इसके अलावा भिवानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ ने चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत के बाद कहा कि मैंने बार-बार आपसे कहा था कि बाउंड्री लाइन खाली है और मैं चौथी बार जीत दर्ज करने जा रहा हूं। मुझे भिवानी विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिला है। मेरे लिए भिवानी में मुकाबले नाम की कोई चीज नहीं थी। हम अब चौकों को छक्के में बदल देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी काम पेंडिंग पड़े हैं, मैं सबसे पहले उन कामों को पूरा करूंगा और मंत्री की बात ऐसी है कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व को करना होगा।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading