September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में करना ‘इंडी गठबंधन’ का लक्ष्य: दुष्यंत गौतम

संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में करना ‘इंडिया गठबंधन’ का लक्ष्य है: दुष्यंत गौतम

नई दिल्ली,10 अक्टूबर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल 20 शिकायतों के साथ चुनाव आयोग पहुंचा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त को लेकर दावा किया कि धांधली हुई है। भाजपा ने इस तरीके पर ऐतराज जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा, जो लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर के मामले पर चुप क्यों हैं। हिमाचल प्रदेश से लेकर, कर्नाटक, तेलंगाना पर चुप्पी क्यों है। कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक का एक ही लक्ष्य है कि देश पर चारों तरफ से आक्रमण कर देश को अस्थिर करना है। इनका एक ही मकसद है कि संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में करना। गौतम ने इसे हरियाणा का करारा जवाब करार दिया। कहा, हरियाणा की जनता ने इन टुकड़ों-टुकड़ों वाली सोच को करारा जवाब दिया है। हरियाणा की जनता विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह समर्पित भाव से पार्टी और देश को विकसित भारत की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं, उससे 2047 तक भारत विकसित हो जाएगा। हम आर्थिक रैंकिंग में तीसरे और जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे। आगे कहा, प्रधानमंत्री देश को सर्वोच्च गौरव पर ले जा रहे हैं और पंद्रह देशों से सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यह साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। झूठ फैलाने वाले सफल नहीं होंगे। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र से आज हम जरूरतमंदों को बुनियादी अधिकार और सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं और गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुख्यधारा से जुड़ रहा है। वहीं, शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत पर एफआईआर मामले में दुष्यंत गौतम ने कहा, देश के अंदर झूठ की राजनीति चालू हो गई है। जो केजरीवाल से शुरू हुई और राहुल गांधी लगातार उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं। बोले, संजय राउत जैसे लोगों पर केस होना चाहिए। क्योंकि, ये लोग लोकतंत्र और न्यायपालिका को अपनी जेब में समझने लगते हैं। राहुल गांधी ने कहा था, खटाखट खटाखट साढ़े 8 हजार रुपए महिलाओं के खाते में आएंगे। हिमाचल में कहा था ओल्ड पेंशन देंगे। वहां सैलरी देने तक के लिए पैसे नहीं हैं। वहां इतनी हालत खराब हो गई है कि टॉयलेट पर भी टैक्स लगाने का काम कर रहे हैं। झूठ की राजनीति का पर्दाफाश हरियाणा के चुनावों ने कर दिया है। राहुल गांधी ने विदेश जाकर कहा है कि वह आएंगे तो आरक्षण भी खत्म कर देंगे। जबकि, वह भाजपा पर आरोप लगाते थे कि भाजपा संविधान खत्म कर देगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading