23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के रामगढ़ में ट्रक की चपेट में आने से तीन लड़कियों की मौत

रामगढ़, 10 अक्टूबर। झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार को महाअष्टमी पूजा के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। रांची-पटना रोड पर शहर के पटेल चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आकर तीन लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई गई है। इसके पहले गुरुवार सुबह इसी चौक से थोड़ी दूर पहले एक मालवाहक वाहन की चपेट में आकर एक युवक की भी जान चली गई। बताया गया है कि हाईवे पर रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पटेल चौक के ठीक पहले मुर्रामकला गांव के पास पलट गया। उसी वक्त रामगढ़ के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में महाअष्टमी की पूजा करने जा रही चार लड़कियां दुर्घटनाग्रस्त होकर लुढ़कते ट्रक के नीचे आ गईं। इनमें से एक मनीषा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे आई लड़कियों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लड़कियों के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में जुट आए। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

Leave a Comment