34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

पामेला एंडरसन ने बॉडीगार्ड से की दूसरी शादी

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी | 53 साल की उम्र में अभिनेत्री पामेला एंडरसन फिर से शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक गुप्त समारोह में अपने बॉडीगार्ड डैन हैहस्र्ट से शादी कर ली है। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बेवाच’ की पूर्व स्टार कोविड लॉकडाउन के दौरान बॉडीगार्ड हैहस्र्ट के प्यार में पड़ गईं। उन्होंने क्रिसमस ईव के मौके पर कनाडा के वैंकूवर द्वीप स्थित अपने घर के मैदान में निजी समारोह में शादी की। वेबसाइट के अनुसार, यह उनकी चौथी शादी है।

एंडरसन ने डेली मेल टीवी से कहा, “मैं ठीक उसी जगह पर हूं, जहां मुझे होना चाहिए, एक ऐसे आदमी की बाहों में जो मुझे सच्चा प्यार करता है।”

एंडरसन ने शादी की तस्वीर और वीडियो ऑनलाइन साझा की।

दंपति पिछले साल लॉकडाउन की शुरुआत में मिले थे और तब से साथ हैं।

एंडरसन ने लिखा, “इस एक साल ने एक साथ सात साल की तरह महसूस कराया है।”

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading