22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी के अलावा इन हस्तियों की भी हो चुकी है हत्या

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश और एक हरियाणा का रहने वाला है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसे में आपको उन हस्तियों के बारे में बताते हैं, जिनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला :- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के वक्त एक कार में सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गुलशन कुमार :- टी-सीरीज की नींव रखने वाले गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को हत्या कर दी गई थी। मुंबई के जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर 16 बार गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। गुलशन कुमार रोजाना इस मंदिर में जाते थे। घटना से पहले गुलशन को धमकी भरे कॉल भी आए थे, लेकिन उन्होंने जबरन वसूली की रकम देने से इनकार कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। अब्दुल रऊफ उर्फ दाउद मर्चेंट को 2002 में गुलशन कुमार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। साल 2009 में बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली फरलो के बाद वह भारत से भाग गया था। हालांकि, बाद में उसकी बांग्लादेशी से गिरफ्तारी हुई। फिलहाल वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। अमर सिंह चमकीला :- पंजाबी गायक और संगीतकार अमर सिंह चमकीला की 8 मार्च 1988 की पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दौरान चमकीला की पत्नी अमरजोत और उनके बैंड के दो सदस्यों की भी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, उनकी हत्या की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई है।

अन्य ख़बरें

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

सिहोरा बस स्टैंड की 10 दुकानें सील; आवंटन निरस्त कर होगी नीलामी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading