18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस : चौथे आरोपी जीशान अख्तर के घर पर ताला, परिजन गायब

जालंधर, 14 अक्टूबर। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का चौथा आरोपी जीशान अख्तर पंजाब के जालंधर स्थित शंकर गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के इस आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और उसके परिजन गायब हो चुके हैं। जीशान अख्तर, शंकर गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ा है। उसकी मां और एक बहन की मौत हो चुकी है, जबकि पिता और एक भाई घर छोड़कर जा चुके हैं। फिलहाल घर में ताला लगा हुआ है। उसी गांव के एक युवक ने पत्रकारों को बताया कि जीशान अख्तर पहले ठीक था। लेकिन, जब से ये बिश्नोई गैंग में गया, तब से गांव में नहीं आया। खबरों से पता चला कि महाराष्ट्र के नेता की हत्या में इसका नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन-चार साल पहले जीशान अख्तर बिश्नोई गैंग में गया था। सिद्धू मूसेवाला मर्डर में भी इसका नाम शामिल था। युवक ने बताया कि आरोपी के पिता की गांव में किसी से झगड़ा हुआ था, उसका बदला लेने के लिए ये बिश्नोई गैंग में चला गया। एक अन्य ग्रामीण ने बताया करीब पिछले 15 दिनों से जीशान अख्तर का परिवार गायब है। उसके पिता टाइल्स से जुड़ा काम करते थे। बताया जा रहा है जीशान अख्तर, सौरभ महाकाल का दोस्त है, क्राइम ब्रांच की टीम ने सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा नोट देने के मामले में सौरभ से पुणे जाकर पूछताछ की थी। सौरभ महाकाल का असली नाम सिद्धेश काम्बले है। बता दें कि बीते शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी। जांच कर रही पुलिस के अनुसार मर्डर में शामिल आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं। शिवा और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है। वहीं, चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में हुई है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading