18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

तेलंगाना के ग्रामीणों ने राहुल गांधी से की चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को लागू करने की मांग

हैदराबाद, 14 अक्टूबर। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के एक गांव के लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर छह गारंटियों को तत्काल लागू करने की मांग की है। आदिलाबाद जिले के इकोडा मंडल के मुखरा के ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों का क्रियान्वयन तुरंत शुरू करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को पोस्टकार्ड भेजकर छह गारंटियों के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर असंतोष जताया है। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने 100 दिनों में गारंटियों को लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में 300 दिन पूरे होने के बाद भी वह ऐसा करने में विफल रही। ग्रामीणों ने लिखा कि कांग्रेस सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह करने, प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये मासिक पेंशन देने, कल्याण लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को एक तोला सोना देने, छात्राओं को स्कूटर देने, किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपये का निवेश देने और 2 लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ करने जैसे वादों को लागू करने में विफल रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में विफल रही तो वे नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने ग्रामीणों द्वारा भेजे गए पोस्टकार्ड को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, साथ ही ग्रामीणों के हाथों में पोस्टकार्ड पकड़े हुए फोटो भी पोस्ट किए हैं। रामा राव ने लिखा, “सरकार गठन के 100 दिनों के भीतर छह गारंटियों को लागू करने का आश्वासन दिया गया था। 300 दिन से ज़्यादा हो गए हैं और प्रगति का कोई संकेत नहीं है! मिस्टर गांधी लोग आपके विश्वासघात को साफ तौर पर देख पा रहे हैं।” बीआरएस नेता कांग्रेस सरकार पर चुनाव घोषणापत्र में की गई छह गारंटियों और कई अन्य वादों को लागू करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। छह गारंटियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने किसानों, महिलाओं और युवाओं जैसे लोगों के विभिन्न वर्गों के लिए कई वादे किए थे। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ वादों को पहले ही लागू कर दिया है और अन्य को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने गारंटियों को लागू न करके लोगों को धोखा दिया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading