18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘जब वी मेट’ के लिए करीना नहीं ‘तेरे नाम’ की ‘निर्जरा’ थीं पहली पसंद

When Kareena Kapoor replaced Bhumika Chawla

मुंबई, 15 अक्टूबर। सलमान खान की हिट फिल्म ‘तेरे नाम’ में निर्जरा का किरदार निभाने वाली भूमिका चावला ने एक बार ‘जब वी मेट’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्मों में अपने रिप्लेस्टमेंट का खुलासा किया था। आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें केवल एक बार निराशा महसूस हुई, जब करीना कपूर ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में उनकी जगह ले ली। भूमिका ने यह भी बताया कि संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में उनकी जगह ग्रेसी सिंह को लिया गया था। भूमिका ने कहा, “मुझे केवल एक बार बुरा लगा, जब मैंने ‘जब वी मेट’ साइन की, लेकिन काम नहीं कर पाई। तब मेरे साथ बॉबी (देओल) को पेयर किया गया था और फिल्म को ट्रेन नाम दिया गया था। फिर, शाहिद (कपूर) और मैं, फिर शाहिद और आयशा और इसके बाद शाहिद और करीना (कपूर) को कास्ट किया गया। इस तरह से चीजें हुईं, लेकिन कोई बात नहीं। मुझे सिर्फ एक बार बुरा लगा और फिर कभी नहीं, क्योंकि मैं आगे बढ़ गई थी। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती।” उन्होंने कहा, “मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए साइन अप किया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर मणि (रत्नम) सर के साथ कन्नथिल मुथमित्तल में भी काम नहीं कर पाई।” उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ हुई बातचीत का ब्योरा भी साझा किया, जिसमें हिरानी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनका रिप्लेसमेंट उनकी किसी गलती के कारण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मनोरंजन उद्योग में इस तरह के निर्णय आम बात हैं और अक्सर यह निर्णय विभिन्न कारणों से लिए जाते हैं, जो अभिनेता के नियंत्रण से बाहर होते हैं। भूमिका को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा सहित कई फिल्म उद्योगों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘तेरे नाम’ में अपनी अदाकारी के लिए व्यापक पहचान प्राप्त की। साल 2008 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘यारियां’ में काम किया, जिसमें उन्होंने गुरदास मान के साथ अभिनय किया। इसके बाद वो मलयालम सिनेमा में दिखीं। सुपरस्टार मोहनलाल के साथ फिल्म ‘भ्रमरम’ में काम किया। साल 2023 की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक किया।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading