23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

झक्कास लुक में छाए ‘एनिमल’ रणबीर कपूर, नया स्टाइल देख फैंस बोले धूम 4

Ranbir Kapoor looks dapper in new haircut by Aalim Hakim, fans say ‘for Dhoom 4’

मुंबई, 15 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का हैंडसम लुक फैंस के बीच छाया रहता है। ‘एनिमल’ में रफ टफ लुक हो या ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का सॉफ्ट लुक। इस बीच रणबीर का ‘नया झक्कास लुक’ फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने ‘एनिमल’ स्टार के नए हेयरकट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को एक्टर की कमाल की झलक दिखाई है। हकीम ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार के साथ तीन तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में रणबीर की एक छोटी सी झलक भर है, जिसमें उनके छोटे-छोटे सिल्की बाल चमक रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अभिनेता का क्लोजअप और तीसरी तस्वीर में सुपरस्टार हकीम के साथ मिरर सेल्फी है। तीनों तस्वीरों में अभिनेता ने सनग्लास लगाया है। हकीम ने कैप्शन में लिखा ‘हॉटनेस अलर्ट! रणबीर कपूर…’ हकीम द्वारा तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद से फैंस स्टार के नए लुक पर जमकर तारीफ करते नजर आए। देखते ही देखते कमेंट सेक्शन भर गया। एक फैन ने लिखा ‘धूम 4’। एक अन्य ने लिखा ‘धूम 4’। वहीं, दूसरे ने लिखा ‘क्या यह धूम के लिए है’। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें छाई हुई हैं कि रणबीर ‘धूम’ फ्रैंचाइजी के मोस्ट अवेटेड अगले पार्ट ‘धूम 4’ में धांसू लुक में नजर आएंगे। वहीं, खबर यह भी है कि अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा जय और अली के रूप में वापसी नहीं कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर ‘धूम’ फ्रैंचाइजी की पहली किस्त साल 2004 में रिलीज हुई थी। संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, के साथ उदय चोपड़ा, ईशा देओल और रिमी सेन भी अहम रोल में नजर आए थे। एक्शन-थ्रिलर फिल्म मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों के एक गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में डकैती करते हैं। इन्हें रोकने का काम पुलिसकर्मी जय दीक्षित और मोटरसाइकिल डीलर अली अकबर फतेह खान को सौंपा जाता है। वहीं, दूसरा पार्ट ‘धूम 2 बैक इन एक्शन’ नाम से 2006 में रिलीज हुआ था। फिल्म में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बसु और उदय चोपड़ा अहम रोल में नजर आए थे। ‘धूम’ सीरीज की तीसरी फिल्म में आमिर खान दिखे थे।

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

मणिपुर में गिरफ्तार 7 उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल, हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

Newsdesk

नेपाल बाढ़ से 781 लोगों की मौत, 2,500 से ज्यादा लापता: आपदा प्राधिकरण प्रमुख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading