32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक फिसला

 नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक दबाव में रहे। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 152.93 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलने के बाद 81,820.12 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 70.60 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरने के बाद 25,057.35 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 127.80 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के बाद 59,593.25 पर हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 48.80 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरने के बाद 26,149.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 89.10 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़ने के बाद 51,906.00 पर बंद हुआ। निफ्टी के रियलिटी, मीडिया, एफएमसीजी में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, एनर्जी, हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर दबाव में रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,073 शेयर्स हरे, 1,879 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 112 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी के टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया और भारती एयरटेल रहे। एचडीएफसी लाइफ, बजाज ऑटो, विप्रो और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एनटीपीसी टॉप गेनर्स रहे। वहीं, विप्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप लूजर्स रहे। बाजार के जानकारों के अनुसार, “घरेलू बाजार में गिरावट देखी गई, जो मिश्रित वैश्विक रुझान और आंशिक मुनाफा वसूली से प्रभावित थी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है, लेकिन वे वैश्विक मांग में कमी का संकेत देते हैं। इसके अलावा, भारत के सीपीआई में खाद्य कीमतों के कारण उछाल आया, जिससे अपेक्षित दर कटौती में देरी होगी।” विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 14 अक्टूबर को अपनी बिकवाली बढ़ा दी। उन्होंने 3,731.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी अपनी खरीद बढ़ा दी तथा उन्होंने उसी दिन 2,278.09 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.37 अंक या 0.26 प्रतिशत चढ़ने के बाद 82,189.42 पर था। निफ्टी 61.30 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़ने के बाद 25,189.25 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading