23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट : बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हुआ पहले दिन का खेल

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बुधवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस दौरान टॉस भी नहीं हो सका। बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई और पूरे दिन लगभग चलती रही। इससे पहले मंगलवार को भी हो रही लगातार बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया था। अंपायरों ने 2.30 बजे मैदान का निरीक्षण कर यह माना कि आज मैदान को खेल के लिए तैयार नहीं किया जा सकता है। अब यह टेस्ट मैच पांच की बजाय चार दिन का हो चुका है, जहां अब प्रत्येक दिन कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे। इसके कारण मैच भी सुबह 9:30 की बजाय 9:15 पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9:45 पर निर्धारित है। सुबह का सत्र 9:15 पर शुरू होने के बाद 11:30 तक चलेगा, जिसके बाद लंच ब्रेक होगा। दोपहर का सत्र 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाना है और उसके बाद चायकाल होगा। अंतिम सत्र दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक होगा। शाम को ओवर पूरा ना होने पर खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है। पहले दिन के खेल को जब 2.30 बजे रद्द घोषित किया गया, तो बारिश और तेज हो गई। हालांकि दूसरे दिन फिर से बारिश का ही पूर्वानुमान है। यूं तो चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और एक मिनट में लगभग 10 हजार लीटर पानी को ड्रेन कर सकता है। लेकिन एक और बाधा यह भी है कि खराब मौसम के कारण ब्रॉडकास्टर हॉकआई को भी फॉर्मेट करके नए मैच के लिए तैयार नहीं कर सके हैं। इसमें लगभग एक घंटा लग सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में जीत से भारत की अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी।

अन्य ख़बरें

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग सेटअप काे दिया ‘नया लुक’, पोलार्ड के बाद उथप्पा, मैक्लेनेघन, दिलीप और कुलकर्णी की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment