22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

खास दोस्त ने ली मीरा राजपूत की ‘सबसे खराब तस्वीर’, मुस्कुराते नजर आए शाहिद

Mira Rajput gives sneak peek into ‘annual’ ritual with Shahid Kapoor

मुंबई, 17 अक्टूबर। बॉलीवुड के ‘क्यूट कपल’ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक दमदार पोस्ट से प्रशंसकों को लुभाते रहते हैं। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से फैंस संग खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी एक से बढ़कर एक पोस्ट से भरा पड़ा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर हालिया पोस्ट में कपल अपने दोस्तों के साथ हंसता मुस्कुराता देखा जा सकता है। इस तस्वीर में ‘कबीर सिंह’ एक्टर पत्नी मीरा और उनके दो दोस्तों संग पोज देते नजर आ रहे हैं। सेल्फी के लिए कैमरा थामे मीरा ब्लैक जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शाहिद भी काले लिबास में नजर आ रहे हैं। मीरा ने स्टोरी सेक्शन में लिखा ‘एनुअल सीन’ यानि साल का सबसे खास दृश्य! फॉलोअप स्टोरी में मीरा ने अपनी सोलो फोटो पोस्ट की, जिसमें वह सोफे पर बैठी हैं। अगली तस्वीर में आइस्क्रीम संग खुद को क्लिक कराया है। इसके साथ बड़ा मजेदार कैप्शन भी लिखा है। मीरा कहती हैं, ‘खास दोस्त आपकी सबसे खराब तस्वीरें लेते हैं।‘ शाहिद कपूर की पत्नी ने कुछ लजीज वीगन व्यंजनों की एक तस्वीर शेयर की। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। कपल को दो बच्चे हैं, बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन है। शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो ‘हैदर’ एक्टर मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज निर्देशित अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘देवा’ में दिखने वाले हैं । फिल्म में शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि ‘फर्जी 2’ पर काम चल रहा है। शाहिद कपूर कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading