32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 494 अंक गिरा

मुंबई, 17 अक्टूबर। शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। आईटी को छोड़कर बाकि सभी सेक्टर ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज और फार्मा पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,749.85 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर निफ्टी बैंक 232.09 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,746.45 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 967.65 या 1.61 की भारी गिरावट के बाद 58,491.90 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 10 इंडेक्स 215.65 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरने के बाद 19,087.78 पर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर पर दबाव रहा। ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, इंफ्रा, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सभी सेक्टर में बिकवाली रही। बाजार का रुझान नकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,242 शेयर्स हरे, 2,695 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 102 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉर्प, एलएंडटी शामिल रहे। वहीं, बजाज ऑटो, श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स पैक में नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल और एनटीपीसी टॉप लूजर्स रहे। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एलएंडटी, एसबीआई और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे के अनुसार, “निफ्टी को 24,700-24,750 के क्षेत्र में शुरुआती समर्थन मिला है। डेली चार्ट पर, निफ्टी में मंदी जारी है, जो अल्पावधि में संभावित गिरावट का संकेत देता है।” विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 अक्टूबर को 3,436 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,256.29 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading