32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

शानदार आउटफिट में तैयार हुईं खुशी कपूर

Khushi Kapoor's dazzling saree is ideal choice for Diwali celebration

मुंबई, 18 अक्टूबर। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। ‘आर्चीज’ स्टार अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को अपडेट रखती हैं। दिवाली के बीच खुशी कपूर ने शानदार परिधानों में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री ने साड़ी पहने हुए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसे उनके प्रशंसक और फैशन के प्रति उत्साही लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रशंसकों ने खुशी के पोस्ट की कमेंट सेक्शन को उनकी तारीफों से भर दिया है। स्पष्ट है कि खुशी की शानदार साड़ी दिवाली के लिए एक आदर्श विकल्प है। शुक्रवार को ‘आर्चीज’ अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें उनकी स्टाइल को प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। हल्की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साड़ी के साथ खुशी ने नेचुरल मेकअप लुक का चुनाव किया। तस्वीरों को पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों के भीतर ख़ुशी की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों और दोस्तों के लाइक और कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए। निर्माता रिया कपूर ने दिल के इमोजी भेजे। वास्तव में खुशी की ड्रेस को उनकी फैंस इस दिवाली पर फॉलो कर सकते हैं। इस बीच पेशेवर मोर्चे की बात कर तो ख़ुशी कपूर ने अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के साथ जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में कई स्टार किड्स नजर आए थे।

अन्य ख़बरें

‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Newsdesk

इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Newsdesk

भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading