18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

करवा चौथ पर अनिल कपूर के घर लगा सितारों का मजमा, ‘सास’ संग पहुंची शाहिद कपूर की पत्नी मीरा

मुंबई, 21 अक्टूबर। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने करवा चौथ अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर मनाया। यहां उनकी सास सुप्रिया पाठक भी पहुंची थीं। करवा चौथ के जश्न में शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और रीमा जैन भी शामिल हुईं। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करवा चौथ के जश्न की तस्‍वीरें शेयर की। जिनमें वो सुप्रिया पाठक, सनाह कपूर और सीमा भार्गव पाहवा को भी देखा जा सकता हैे। मीरा गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सुप्रिया ने सादा और खूबसूरत सफेद सूट चुना,जिसके साथ उन्‍होंने ब्‍लैक और गोल्‍डन दुपट्टा मैच किया। मीरा ने अपने पति शाहिद कपूर के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की, जिसे कैप्शन दिया, “मेरे सूरज और चांद।” शाहिद कपूर अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं।

जब वह सिर्फ साढ़े तीन साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे बाद में पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे बेटी सनाह और बेटा रुहान हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुप्रिया पाठक ने शाहिद और उनके बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। गोलियों की रासलीला राम-लीला में दिखीं अभिनेत्री ने कहा, “शाहिद मेरा बेटा है और उसके बच्चे मेरे पोते-पोतियां हैं। मेरा उन दोनों के साथ एक खास तरह का रिश्‍ता है। एक परिवार के रूप में हम सभी अपने रिश्तों में जान डालने के लिए करीब रहने का प्रयास करते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, परिवार की गतिशीलता विकसित होती है। मेरी बेटी के साथ मेरा रिश्ता मेरी अपनी मां से कहीं ज्यादा खुला और दोस्ताना है।” हम परिवार के प्रति बहुत समर्पित हैं और हर चुनौती के दौरान एक-दूसरे का साथ देने में विश्वास करते हैं। मेरी बेटी के साथ मेरा रिश्ता दोस्ताना है।” सुप्रिया का मीरा राजपूत के साथ भी एक करीबी रिश्ता है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर किए गए पलों में साफ देखा जा सकता है। मीरा अक्सर पारिवारिक समारोहों, त्यौहारों की तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जो दोनों के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शाता है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading