24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सोनम कपूर के लाडले वायु को ऐसे तैयार करते हैं पापा आनंद

मुंबई, 22 अक्टूबर। अभिनेत्री सोनम ने बेटे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सोनम ने बताया है कि वायु के पापा उन्हें किस तरह से तैयार करते हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आनंद द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को री पोस्ट किया। तस्वीर में उनका बेटा वायु फैशनेबल दिख रहा है। सोनम और आनंद के बेटे वायु ने मैरून ट्राउजर, ग्रे टी-शर्ट के साथ लाल बेसबॉल कैप पहन रखा है। आनंद ने पोस्ट को शेयर कर लिखा मम्मा सोनम कपूर आउट…पॉप (पापा) ने बच्चे को कपड़े पहनाए।‘ इसके थोड़े देर बाद सोनम ने एक और तस्वीर साझा की, जिस तस्वीर में सोनम की बहन रिया कपूर वायु के साथ खेलती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर डाला है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में साल 2018 में सात फेरे लिए थे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा में पारंपरिक सिख रीति रिवाज से शादी की थी। सोनम 2022 में मां बनी थीं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बच्चे का नाम वायु रखा है। इससे पहले सोनम कपूर पति आनंद आहूजा, बहन रिया कपूर और बहनोई करण बुलानी के साथ छुट्टियों पर गई थीं। उन्होंने बुलानी के जन्मदिन पार्टी के साथ अन्य पलों की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें बुलानी के साथ उनके बेटे वायु भी नजर आ रहे थे। करवा चौथ पर उन्होंने कहा था कि वो परंपरा का पालन नहीं करती हैं। लेकिन त्योहार का आनंद पूरा उठाती हैं। सोनम अपने परिवार के साथ मेंहदी लगाने और व्रत रखने वाली अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुई थीं। प्रेम रतन धन पायो अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर ने बताया था कि उन्हें अपने पेशे के माध्यम से कई दिलचस्प किरदार निभाने में मजा आता है।

अन्य ख़बरें

भारत की नेपाल को मदद जारी, 11 सदस्यों वाली बचाव टीम और 5.5 टन मानवीय सहायता लेकर पांचवां विमान रवाना

Newsdesk

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, पिता का बयान दर्ज करने का आदेश

Newsdesk

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading