18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वायनाड से प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं वायनाड से बहन प्रियंका गांधी से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता हूं। खास बात यह है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के वायनाड से नामांकन के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वह बहन प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”वायनाड के लोगों का मेरे दिल में विशेष स्थान है और मैं अपनी बहन प्रियंका गांधी से बेहतर उनके प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता। मुझे विश्वास है कि वह वायनाड की जरूरतों की एक धुर समर्थक रहेंगी और संसद में एक सशक्त आवाज बनेंगी।” उन्होंने आगे लिखा, ”23 ​​अक्टूबर को हमारे साथ जुड़ें, जब वह वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

आइए हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि वायनाड का प्रतिनिधित्व प्यार से होता रहे।” बुधवार को वायनाड से प्रियंका गांधी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीता था। जिसके बाद राहुल गांधी ने रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया था। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान में एंट्री करेंगी। अगर वह केरल की वायनाड से चुनाव जीत जाती हैं तो पहली बार ऐसा मौका होगा कि जब गांधी परिवार के तीनों सदस्य संसद में नजर आएंगे। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading