18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अमिताभ बच्चन का पसंदीदा पकवान दुनिया भर में उपलब्ध

मुंबई, 22 अक्टूबर। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के आगामी एपिसोड में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने पसंदीदा पकवान का खुलासा किया। हॉट सीट पर आए हर्ष उपाध्याय से बिग बी ने बताया कि एक स्नैक है जो उन्हें बहुत पसंद है और वह है वड़ा पाव। गुजरात के कला और संगीत शिक्षक हर्ष उपाध्याय के खाने से जुड़ा सवाल किया। पूछा कि क्या उन्हें चूरमा पसंद है? जिस पर वह हंसते हुए बताते हैं कि वड़ा पाव उनका पसंदीदा स्नैक है। बिग बी ने कहा वड़ा पाव से बढ़कर कोई चीज नहीं है, छोटा सा है लेकिन इतना बढ़िया है… हर जगह मिलता है- सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी। यह छोटा है लेकिन इतना स्वादिष्ट है कि आप इसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पा सकते हैं। इससे पहले केबीसी 16 के मंच से अमिताभ बच्चन ने कई किस्से सुनाए थे। अमिताभ के किस्सों को सुनकर विद्या बालन दंग रह गईं थीं और उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कर कहा था ‘मुझे उस युग में आपकी हीरोइन बनना अच्छा लगेगा।‘

बातों को सुनकर कार्तिक आर्यन ने भी मजाकिया अंदाज में कहा ‘सर, मुझे भी आपकी हीरोइन बनना अच्छा लगेगा! अमिताभ ने वहीदा रहमान को अपनी पसंदीदा एक्टर बताया था और मीना कुमारी संग काम न कर पाने पर अफसोस जाहिर किया था। कहा था, ‘मुझे मीना कुमारी जी के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला और इस बात का मुझे मलाल है’। मिलेनियम स्टार ने प्यासा के एक शॉट का भी जिक्र किया था जिसमें वहीदा की अदायगी लाजवाब थी। ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है। हाल ही में बिग बी ‘कल्कि 2898 ई.’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाते नजर आए थे। मल्टीस्टारर फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास और कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading