September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : टॉप-4 की रेस में बने रहना चाहेंगे हैदराबाद, चेन्नइयन

वॉस्को (गोवा), 31 जनवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में पिछले चार मैचों में ड्रॉ का चौका लगा चुकी हैदराबाद एफसी अपने अगले मैच में रविवार को यहां वास्ॅको के तिलक मैदान स्टेडियम में दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगी। इस मैच को जीतकर हैदराबाद तीसरे स्थान पर काबिज एफसी गोवा से आगे निकलना चाहेगी और वह दूसरे स्थान पर काबिज एटीके मोहन बागान के निकट पहुंचना चाहेगी। चेन्नइयन अगर इस मैच में तीन अंक लेती है तो वह प्लेआफ की दिशा में और आगे बढ़ेगी।

हैदराबाद हाल के समय में अच्छा नहीं खेल रही है, लेकिन वह पिछले छह मैचों से अजेय चल रही है। कोच मैनुअल मारक्वेज इस बात लेकर चिंतित होंगे कि टीम ने छह मैचों में लगातार चार मैच ड्रॉ खेले हैं। उनका मानना है कि इसका एक ही तरीका है कि उनके स्ट्राइकरों को अधिक मौके बनाने की जरूरत है।

हैदराबाद के लिए एरिडेन संटाना की अच्छी वापसी हुई है और उन्होंने पिछले मैच में चार शॉॅट टारगेट पर लिए थे। चेन्नइयन के पास न केवल अंकों का अंतर कम करने का मौका है, बल्कि रिवर्स मैचों में खराब प्रदर्शन में सुधार करने का भी मौका है।

चेन्नइयन ने इस सीजन में सबसे कम 11 गोल किए हैं। हीरो आईएसएल इतिहास में उसका गोल कनवर्जन रेट 6.01 प्रतिशत है, जोकि सबसे कम 

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading