25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सीता रामम अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने प्रशंसकों को मोनोक्रोम तस्वीरों के साथ कहा गुड मॉर्निंग

मुंबई, 23 अक्टूबर। साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में शानदार काम कर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने प्रशंसकों को खास अंदाज में गुड मॉर्निंग कहा है। अभिनेत्री ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर डाली गई ताजा मोनोक्रोम तस्वीरों में मृणाल ठाकुर किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन के प्रति अपने प्यार को दर्शाया है, जिसके लिए उन्होंने उनके पॉप सॉन्ग ‘बैडी’ के लुक को अपनाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा बैड – माइकल जैक्सन 2:06 जैसी मॉर्निंग’ (कुछ कुछ सुबह) इसके साथ उन्होंने हैशटैग लिखा माइकल जैक्सन, बुधवार, सीन के पीछे, ब्लैक एंड व्हाइट, गुड मॉर्निंग। इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीरों में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शामिल हैं, वो डेनिम पैंट के साथ ब्लैक शर्ट पहने नजर आईं। तस्वीरों में अभिनेत्री घुंघराले बालों में बेहद खिली-खिली नजर आ रही हैं। माइकल जैक्सन का गाना ‘बैड’ जैक्सन का सातवां एल्बम था, जो कि 1987 में रिलीज हुआ था।

अभिनेत्री हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थीं। उन्होंने सेट पर पप्पी और बिल्ली के बच्चों के साथ खेलते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। मृणाल की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। मृणाल अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके साथ मृणाल की झोली में पूजा मेरी जान भी है। डेविड धवन की कॉमेडी में उनके साथ वरुण धवन है। मृणाल ने 2012 में छोटे पर्दे से डेब्यू किया था। टीवी शो मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां से शुरुआत की थी। ठाकुर अर्जुन, कुमकुम भाग्य शो में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ वह नच बलिए 7 में भी भाग ले चुकी हैं। अभिनेत्री सुपर 30, बाटला हाउस, धमाका, सीता रामम, हाय नन्ना, जर्सी, पिप्पा और द फैमिली स्टार जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मृणाल हाल ही में साइंस-फिक्शन थ्रिलर कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आई थीं। कल्कि का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading