21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बाराबंकी में थूककर रोटी बनाता दिखा शख्स,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ, 23 अक्टूबर। बाराबंकी से थूक कर रोटी बनाते शख्स की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पूरा मामला बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सुढ़ियामऊ का है। जहां स्थित हाफिज जी होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां रोटी बनाने वाला शख्स रोटी बनाते वक्त उसमें थूकता दिख रहा है। किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इरशाद बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नबीनगर मोहल्ले का निवासी है। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स पहले रोटी को हाथों से फैलाता है और फिर चुपके से उस पर थूक कर तंदूर में डालता है। इस वीडियो को देखकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भी है। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, “पुलिस ने उस होटल को बंद करा दिया है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि पूरे मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकें।” नामी होटल और ढाबे से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर ही यूपी की योगी सरकार ने अध्यादेश लाने की बात कही थी। जिसमें कहा गया था कि अब खाने के सामानों में थूकने, मिलावट या फर्जी नेमप्लेट से होटल व ढाबे को संचालित करने वालों पर रोक लगाने के लिए नया अध्यादेश लाया जा रहा है। जिसके बाद उपभोक्ताओं के साथ कोई बेईमानी नहीं की जाएगी और उन्हें हर चीज के बारे में ठीक से बताया जाएगा। चर्चा जोरों पर है कि सरकार ‘छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूकना प्रतिषेध अध्यादेश 2024’ और ‘यूपी प्रिवेंशन ऑफ़ कॉन्टेमिनेशन इन फूड (कंज्यूमर राइट टू नो) अध्यादेश 2024’ लाने वाली है।

अन्य ख़बरें

बरगी नगर में साक्षरता की बयार, सास-बहू संग जनप्रतिनिधि बने परीक्षार्थी

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ट्रांजिट विजिट पर आएंगे जबलपुर

Newsdesk

दिल्ली के विख्यात डॉक्टरों ने जांची बुजुर्गों की सेहत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading