21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने क‍िया शुभारंभ

मथुरा, 25 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया। इस मौके पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद हैं। बैठक में संघ के 46 प्रांतों के 393 वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक मथुरा के पास गऊ ग्राम शुरु हो गई है। इसकी शुरुआत संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर की। यह बैठक 26 अक्टूबर की शाम तक चलेगी। बैठक में सभी छह सह सरकार्यवाह और सभी अखिल भारतीय पदाधिकारी संघ रचना से 46 प्रांतों के संघ चालक और सह संघ चालक क्षेत्र संघ चालक, प्रचारक समेत 393 लोग हिस्सा लेंगे। ठाकुर ने बताया कि आरएसएस अपने 100वें साल में प्रवेश कर चुका है।

पूरे देश में शताब्दी वर्ष पर कैसे और कौन से आयोजन किए जाएं। इस पर भी इस बैठक में मंथन होने वाला है। इसके अलावा संघ सभी मंडल और नगरों तक अपना विस्तार कैसे करेगा, इस पर भी चर्चा होगी। सामाजिक समरसता समाज के लिए जरूरी है, इस पर मंथन होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पंच परिवर्तन के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वआधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य को लेकर संघ के पदाधिकारी विचार करेंगे कि स्वयंसेवक इन विषयों को समाज में कैसे ले जाएं।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading