32.5 C
Jabalpur
October 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में एक दिन में कोविड के 24,392 नए मामले दर्ज

पेरिस, 31 जनवरी | फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी के 24,392 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 3,236,685 तक पहुंच गई है, जो पूरी दुनिया में छठे नंबर पर है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच देश में 242 नई मौतें भी हुई हैं, जिन्हें शामिल करते हुए यहां मृतकों की संख्या 76,006 तक पहुंच गई है, जो कि विश्व में सातवें नंबर पर है।

शनिवार तक यहां अस्पतालों में रहने वाले मरीजों की संख्या 27,282 दर्ज की गई, जिनमें से 3,113 गहन चिकित्सा विभाग में हैं।

प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने शुक्रवार को एक नए लॉकडाउन को लागू किए जाने की बात को खारिज कर दिया है, हालांकि उनके द्वारा कुछ प्रतिबंधों की घोषणा जरूर की गई।

रविवार से, यहां गैर-यूरोपीय संघ से देशों के लिए सीमाओं को बंद कर दिया जाएगा, सिर्फ आवश्यक आवागमन को ही छूट दी जाएगी।

इस दौरान, यूरोपीय संघ के अन्य देशों से आने वाले आगंतुकों का नेगेटिव पीसीआर दिखाया जाना अनिवार्य होगा, इसमें सिर्फ श्रमिकों को ही छूट दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

नवंबर में किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं ट्रंप, एशिया यात्रा के दौरान बैठक के दिए संकेत

Newsdesk

पोप लियो इटली के अस्पताल में कराएंगे ‘लंग नोड्यूल’ की सर्जरी

Newsdesk

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने नए हमले का दावा क‍िया, तेहरान ने बातचीत में मदद की पेशकश की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading