19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अमरोहा में भाजपा नेता के स्कूल की वैन पर फायरिंग, बाल-बाल बचे बच्चे

अमरोहा, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरे स्कूल वैन पर बदमाशों ने फायरिंग की। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाइक सवार फरार हो गए। अच्छी बात ये रही कि किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। वैन भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वैन चालक मोंटी ने बताया कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वैन को थाने ले जाया गया है। गजरौला थाना पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गाड़ी के चालक मोंटी ने बताया, “मैं आज सुबह करीब 7:40 बजे नगला इलाके से गाड़ी लेकर आ रहा था। तीन लोगों ने वाहन रोक कर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उन लोगों ने कड़े से और पत्थरों से भी गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद मैं गाड़ी को जल्दी से भगाकर स्कूल ले आया।घटना के वक्त वैन में 28 बच्चे मौजूद थे। किसी बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मैं किसी व्यक्ति को जानता नहीं हूं। मैंने जब गाड़ी भगाई तो करीब एक किलोमीटर तक उन लोगों ने मेरा पीछा किया। मैं गाड़ी स्कूल परिसर में ले आया, इसके बाद वो लोग भाग गए।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading