17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोरोना के 27,756 नए मामले दर्ज

ब्रासीलिया, 1 फरवरी | ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,756 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9,204,731 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 559 नए मरीजों की जानें गई हैं, जिन्हें शामिल करते हुए यहां मृतकों की संख्या इस वक्त 224,504 पर बनी हुई है।

मामलों के संदर्भ में ब्राजील, अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा यहां अमेरिका के बाद सर्वाधिक है।

ब्राजील का साओ पाउलो राज्य वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां इस वक्त हाई अलर्ट है। हालांकि इसके बावजूद भी इस वीकेंड यहां के कुछ प्रमुख समुद्र तटों पर लोगों की भीड़ जमा हुई थी, जबकि आधिकारिक आदेश में ऐसी गतिविधियों की मनाही थी।

इस महीने साओ पाउलो में 310,727 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 6,237 लोगों की जानें जा चुकी हैं।

ब्राजीलियाई राज्य एमेजोनस में इस महीने कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के एक मामले की पुष्टि हुई है, जिसके चलते राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव कुछ बढ़ गया है और ऐसा खासकर मनौस में है, जहां कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की कमी हो रही है।

एमेजोनस में इस वक्त कर्फ्यू लागू है।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading