June 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उप्र : माघ मेले में 11 और श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटिव

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 1 फरवरी | माघ मेले के दो अलग-अलग शिविरों में रहने वाले 11 और श्रद्धालु कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले हफ्ते, 32 भक्तों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना मिली थी, जिन्हें उपचार के लिए कोविड सेंटर में ले जाया गया था।

नोडल अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों को इलाज के लिए कालिंदीपुरम के कोविड लेवल 1 केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉ. सहाय ने कहा, “रविवार को टेस्टिंग के लिए माघ मेला इलाके के विभिन्न क्षेत्रों से स्वास्थ्य कर्मियों की कुल 23 टीमों द्वारा 4,118 नमूनों का संग्रह किया गया था, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लक्षण रहित हैं। सभी शिविरों में कोविड जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है क्योंकि माघ मेले में सैकड़ों की तादात में कल्पवासी डेरा जमाए हुए हैं।”

(18 दिसंबर से) आज की तारीख तक मेले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुल 59,111 नमूनों का संग्रह किया है, जिनमें से 118 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading