17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

दीपावली से पहले शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 912 अंक उछला

मुंबई, 28 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में दमदार तेजी देखने को मिल रही है। आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और विप्रो जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी के कारण शेयर बाजार में लगातार पांच कारोबारी सत्रों से हो रही गिरावट पर ब्रेक लग गया। दोपहर 1:20 बजे सेंसेक्स 910 अंक या 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,312 और निफ्टी 248 अंक या 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,428 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। निफ्टी बैंक 662 अंक या 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,450 पर था। बाजार में रुझान तेजी का बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,792 शेयर हरे निशान में और 720 शेयर लाल निशान में हैं। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी जा रही है।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 562 अंक या 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,865 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 271 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,119 पर था। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, सर्विसेज और पीएसई सबसे अधिक बढ़ने वाले इंडेक्स हैं।

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, नेस्ले, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एसबीआई, टीसीएस, सन फार्मा, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि अच्छे क्वालिटी और बेहतर नतीजें पेश करने वाले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निवेशकों ऐसे बाजार में सही वैल्यूएशन वाले शेयरों में ही निवेश करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल की ओर से ईरानी ऑयल फील्ड्स को हमले में निशाना न बनाए जाने के कारण वैश्विक बाजार में तेजी आई है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की अनिश्चितता के कारण निवेश सतर्कता बरत रहे हैं।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading