19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

बॉलीवुड में अनुपम खेर के 40 साल पूरे, ‘गुरु’ महेश भट्ट को याद कर हुए भावुक

मुंबई, 8 नवंबर। हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने गुरु और दोस्त महेश भट्ट के लिए एक भावुक नोट लिखा है। बॉलीवुड में अनुपम खेर ने 40 साल का सफर पूरा कर लिया है। हिन्दी सिनेमा में बेहतरीन सफर के लिए कई निर्माता-निर्देशकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं मिली हैं। लेकिन, फिल्म निर्माता महेश भट्ट की ओर से मिले बधाई संदेश से अनुपम भावुक हो गए। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने मुझे भारतीय फिल्म उद्योग में 40 साल पूरे होने पर बधाई दी। महेश भट्ट एक ऐसा व्यक्ति है जिसने मुझे स्क्रीन पर एक अभिनेता के रूप में पहचान दी। अनुपम ने लिखा, “कभी-कभी तस्वीरें सभी भावनाओं को कैद नहीं कर पातीं।

आप देख सकते हैं कि मैं अपने गुरु, मित्र और मार्गदर्शक महेश भट्ट साहब से यह पाकर कितना उत्साहित हूं, उन्होंने मुझे भारतीय फिल्म उद्योग में 40 साल पूरे करने पर बधाई दी है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इतने सालों में अपने काम के लिए बहुत प्यार मिला है, लेकिन आज मुझे लग रहा है कि ये मेरा सबसे बड़ा पुरस्कार है।” उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “महेश भट्ट की ओर से मिले इस प्यार स्नेह के दौरान मेरे आंखों से आंसू बह रहे थे।

आप मेरी भावनाओं को नहीं देख पा रहे हैं, आप नहीं देख पा रहे हैं कि भट्ट साहब के प्यार के इस भाव ने मुझे पूरी तरह से अभिभूत कर दिया और कितनी सारी यादें वापस ला दी।” महेश भट्ट एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने मुझे स्क्रीन पर एक अभिनेता के रूप मुझे पहचान दिलाई। उन्होंने मुझे एक इंसान और एक कलाकार बनाया। उन्होंने मुझे हर स्तर पर बदल दिया। मुझे खुद पर विश्वास दिलाने के लिए मैं उनका हमेशा ऋणी रहूंगा। अनुपम की लेटेस्ट रिलीज ‘विजय 69’ है। इसमें उन्होंने गुस्सैल व्यक्ति विजय मैथ्यू की भूमिका निभाई है, जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading