26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हंसल-कंगना ‘लव स्टोरी’ में मैं कबाब में हड्डी था : अपूर्व असरानी

मुंबई, 1 फरवरी | राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म एडिटर व प्रख्यात लेखक अपूर्व असरानी ने फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘सिमरन’ विवाद मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ‘मैं कबाब में हड्डी था।’ यह विवाद दोबारा तब शुरू हुआ, जब हंसल मेहता ने पिछले दिनों ट्विटर पर कहा कि “2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिमरन’ को निर्देशित करना एक भूल थी। मैंने उन (अन्ना) पर भरोसा करके उनका साथ दिया, जिस तरह मैंने बाद में अरविंद को सपोर्ट किया था। मुझे इस पर कोई अफसोस नहीं है। गलती हम सबसे होती है। मुझसे भी हुई कि मैंने सिमरन बनाई।”

इस ट्वीट पर लोगों (नेटीजेंस) ने बहुत नाराजगी व्यक्त की। इस पर कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और ट्वीट पोस्ट किया- “हां, बिल्कुल सही है सर। इस बात से आप भी सहमत होंगे कि मैं भी आपके साथ खड़ी रही..और अब आप ऐसी बातें कर रहे हैं! मुझे उस गाने के बोल याद आ रहे हैं – अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..।”

इस पर हंसल ने कंगना को जवाब दिया- “सबसे पहले तो यह बता दूं कि यह ट्वीट आपके लिए नहीं था। दूसरी बात यह कि फिल्म बनाने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हो जाती हैं, जिनसे मैं बहुत आहत होता हूं। इसके बाद मुझे ऐसा महसूस होता है, मानो मैंने फिल्म बनाकर गलती कर दी। खर, जो हुआ सो हुआ..आप तो एक उम्दा, बेहतरीन कलाकार हैं और आपकी उदारता के लिए मेरे दिल में आपके लिए बहुत सम्मान है।”

ट्विटर पर यह सब पढ़ने के बाद अपूर्व ने लिखा – “मुझे ऐसा लगता है कि इस लव स्टोरी में लेखक कबाब में हड्डी है। मिस्टेक तो मुझे एडमिट करना चाहिए।”

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading