23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

स्कूल बस में लगी आग, बच्चों को सकुशल निकाला

गाजियाबाद, 14 नवंबर। गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बस में 15-16 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों के मुताबिक समय रहते बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया गया था। बस के सभी शीशे और दरवाजे बंद थे। अगर सही समय पर बच्चों को बाहर न निकाला जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फायर स्टेशन वैशाली में सुबह 7:32 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्री रेजिडेंसी कौशांबी थाने के पीछे स्कूल बस में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही सीएफओ गाजियाबाद अपनी टीम और दो फायर टैंकर के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचे फायर कर्मचारियों ने देखा कि मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीत विहार, दिल्ली की एसी बस में आग लगी हुई है। कर्मचार‍ियों ने तत्‍काल आग बुझाने का काम शुरू क‍िया। थोड़ी ही देर में फायर सर्विस यूनिट ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर विभाग ने बताया है कि आग लगने के समय बस में सवार बच्‍चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पा ल‍िया गया है। सीएफओ के मुताबिक बस में आग लगने की घटना की जांच कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा क‍ि अगर तत्‍काल कार्रवाई न की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading