18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, मीडिया और रियल्टी शेयरों में तेजी

मुंबई, 19 नवंबर। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में मीडिया और रियल्टी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी मीडिया और रियल्टी शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 766.58 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़ने के बाद 78,105.59 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 236.50 अंक या 1.01 प्रतिशत उछाल के बाद 23,690.3 पर था। बाजार का रुझान पूरी तरह से सकारात्मक बना हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2,022 शेयर हरे, जबकि 248 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 144.25 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,508.05 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 523.70 अंक या 0.97 प्रतिशत उछाल के साथ 54,568.50 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.15 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,745.40 पर था। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एम एंड एम, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति, टाइटन और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार के रुझान से तेज सुधार की स्थिति नजर नहीं आती है। साथ ही सितंबर में बाजार को रिकॉर्ड लेवल पर ले जाने वाली गति भी खत्म हो चुकी है। हाल के बाजार रुझान से एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि कोई तेज सुधार नहीं दिख रहा है। सितंबर में बाजार को 26216 के रिकॉर्ड शिखर पर ले जाने वाली गति खत्म हो गई है। एफआईआई की बिक्री मोड और वित्त वर्ष 2025 में कमजोर आय वृद्धि को लेकर चिंताओं को देखते हुए रिकवरी हो सकती है, जो बरकरार रहने की संभावना नहीं है। एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई को छोड़कर जकार्ता, टोक्यो, सोल, बैंकॉक और हांगकांग के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 नवंबर को 1,403 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,330 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading