32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के टैक्स फ्री किए जाने पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया

भोपाल 20 नवंबर। गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को मध्य प्रदेश में सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। मैसी ने इस बातचीत के दौरान फिल्म के टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री यादव का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विक्रांत मैसी से भोपाल में फिल्म देखने का आग्रह किया। इस पर मैसी ने भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखने का वादा किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बातचीत के दौरान कहा कि आपने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है जिसमें ऐतिहासिक सच सामने आया है। उन्होंने विक्रांत मैसी को राज्य में आकर और भी फिल्मों की शूटिंग करने का आग्रह किया।

इस पर अभिनेता ने बताया कि वह पूर्व में मध्य प्रदेश में चार फिल्मों की शूटिंग में आ चुके हैं। इनमें से दो फिल्में प्रकाश झा की हैं जो भोपाल में शूट हुई। इसके अलावा सीहोर में भी शूटिंग की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण की अनेक संभावनाएं हैं, सरकार फिल्मों की शूटिंग के लिए विशेष सुविधाएं देती है। इस पर मैसी ने आगे फिल्मों की शूटिंग राज्य में करने की बात की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि आज वह अपने मंत्रिमंडल के साथ यह फिल्म देखने वाले हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य और मुख्यमंत्री यादव के लिए होटल अशोक के ओपन थियेटर में यह स्पेशल शो रखा गया है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते रोज ही फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का ऐलान किया था।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading