22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

खंडवा के नवोदय विद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी

खंडवा 21 नवंबर। मध्य प्रदेश से खंडवा जिले में स्थित नवोदय विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा ने बाथरूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले के पंधाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय स्थित है। यहां की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सीमा देवड़ा नाम की छात्रा गुरुवार सुबह बाथरूम गई, मगर काफी देर तक बाहर नहीं निकली। इस स्थिति में अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। जब अन्य छात्राओं ने बाथरूम के अंदर देखा, तो वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। इस पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और किसी तरह उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बुरहानपुर की रहने वाली सीमा ने 11वीं में नवोदय विद्यालय में दाखिला लिया था और इस साल वह 12वीं की छात्रा थी और उसने कला संकाय का चयन किया था। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक छात्रा किसी भी तरह के तनाव में नहीं थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह जांच का व‍िषय है। पुलिस के अनुसार छात्रा मूल रूप से बुरहानपुर की निवासी थी और उसके मामा अभिभावक के तौर पर थे। छात्रा ने अपनी चुन्नी को गले में लपेटा और उसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। आखिर छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। सीमा के साथ पढ़ने वाली छात्राएं भी यह नहीं जान पा रही हैं कि आखिर उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। वह किसी तरह के तनाव में नहीं थी और न ही किसी को इस बात की आशंका थी कि वह ऐसा कदम उठा सकती है।

अन्य ख़बरें

मझौली के विष्णु वराह मंदिर के अतिक्रमण तीन महीने में हटाने होंगे

Newsdesk

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Comment