19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अरिजीत सिंह ने मुझे लाइव परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया : आयुष्मान खुराना

मुंबई, 25 नवंबर। बॉलीवुड के स्टार आयुष्मान खुराना ने बताया कि गायक अरिजीत सिंह की वजह से ही उन्होंने पहली बार पचास हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में लाइव परफॉर्मेंस दी थी। आयुष्मान ने कहा, “मैं हमेशा सोचता था कि मैं एक अभिनेता के तौर पर अच्छा हूं, मैं फिल्मों में गा सकता हूं । लेकिन हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं गायक से ज्यादा एक अच्छा अभिनेता हूं।” उन्होंने अपने म्यूजिक शो का श्रेय अरिजीत को दिया। उन्होंने कहा, ”डलास में हर साल दीपावली मेला लगता है और ‘विकी डोनर’ की सफलता और सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने के बाद अरिजीत ने मुझे 2013 में बुलाया। उन्हें मेले में प्रस्तुति देनी थी, लेकिन किसी आपात स्थिति के कारण वे नहीं आ सके, लेकिन उनका बैंड डलास पहुंच गया था और उन्होंने मुझसे वहां प्रस्तुति देने का अनुरोध किया।” आयुष्मान ने आगे कहा, “मैंने उन्हें बताया कि मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था और मैं हमेशा अपने लिए या किसी पार्टी में अपने दोस्तों के लिए गाता हूं। उन्होंने वास्तव में अनुरोध किया। मैं उनका बहुत बड़ा फैन रहा हूं, इसलिए मैंने आखिरकार उनकी बात मान ली और गाने के लिए अपनी सहमति दे दी।” अपने पहले लाइव शो के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, “मैं कॉन्सर्ट के लिए गया था और स्टेडियम लगभग पचास हजार लोगों से भरा हुआ था। मैं हैरान रह गया, ड्राइंग रूम में परफॉरमेंस से लेकर यहां तक का सफर मेरे लिए एक बड़ा बदलाव था।” आगे बताया, “अरिजीत के बैंड के साथ लगभग 10 गाने थे जो बेहतरीन थे और सभी को मेरी यह परफॉरमेंस बेहद पसंद आई। इसके बाद, मुझे यह इतना पसंद आया कि मुझे लगा कि मुझे अपना खुद का बैंड बनाना चाहिए और लाइव सिंगिंग करनी चहिए। इन सभी चीजों का श्रेय अरिजीत सिंह को जाता है।” आयुष्मान जल्द ही मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स ‘थामा’ में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading