24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

ना सिंगल ना रिलेशन में हैं मलाइका अरोड़ा, खुलासा कर खुद बताया क्या है स्टेटस

मुंबई, 25 नवंबर । फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस कलाकार मलाइका अरोड़ा का अभिनेता अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि उनका वर्तमान में स्टेटस क्या है। एक पोस्ट शेयर कर ‘छैया छैया गर्ल’ ने खुलासा कर बताया है कि अभी उनका रिलेशनशिप स्टेटस कैसा है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा है, “अभी मेरा रिलेशनशिप स्टेटस, इस लाइन के नीचे तीन ऑप्शन भी हैं, जिनमें पहला ‘रिलेशनशिप में’, दूसरा ‘सिंगल’ और तीसरे पर ‘हेहेहे’ लिखा है। मजेदार बात है कि अरोड़ा ने अपने स्टेटस के लिए ‘हेहेहे’ पर टिक किया। यह पोस्ट मलाइका और उनके पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर के अलग होने के फैसले के बाद आया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। सोशल मीडिया पर यह जोड़ा अक्सर अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें और पोस्ट शेयर करता नजर आता था। रोमांटिक हो या फनी दोनों के एक-दूजे के साथ में कई तस्वीरें हैं। मलाइका और अर्जुन कई इवेंट और पार्टियों में भी साथ नजर आते थे। इस बीच बता दें कि अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने खुलासा कर बताया था कि वह अपने कुछ खास काम करने जा रही हैं, जो कि उनके दिवंगत पिता अनिल कुलदीप मेहता को समर्पित होगी। मलाइका के पिता का इसी साल सितंबर में निधन हो गया था। इस बीच मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘छैया छैया गर्ल’ कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और यात्रा के साथ कई ब्रांड्स के लिए शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही ‘मुन्नी बदनाम हुई’ फेम मलाइका स्टार्टअप-बेस्ड सीरीज में एक बिजनेस इन्वेस्टर के रूप में भी दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

भगवान बलराम जयंती और हलछठ पर्व पर कई नेताओं ने दी बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

Newsdesk

वर्ल्ड बैंक के साथ अब टूरिज्म और डिजिटल हब पर भी साथ काम करेगा भारत

Newsdesk

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading