19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

आप बेशकीमती हैं, मूल्यों से समझौता न करें : ऐश्वर्या राय बच्चन

मुंबई, 26 नवंबर। तलाक की अफवाहों के बीच अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हक और अपने अस्तित्व को हलके में न लेने की सलाह दी है। महिलाओं संग सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ को लेकर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में अभिनेत्री सड़कों पर होने वाली समस्याओं से बचने के बजाय उसका सामना करने के लिए कहती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कहा, “सड़क पर होने वाला उत्पीड़न। आप इससे कैसे निपटती हैं? सामने वाले की आंख में देखने से बचकर? नहीं। सीधे आंखों में आंखें डालकर देखें। इस दौरान अपना सिर ऊंचा रखें। यही नारीवाद है। खुद से कहें मेरे शरीर पर मेरा हक। अपने मूल्यों से समझौता न करें। “खुद पर संदेह न करें। अपने लिए खड़े हों। अपनी ड्रेस या लिपस्टिक को कभी दोष न दें।

सड़क पर होने वाला उत्पीड़न छेड़छाड़ कभी भी आपकी गलती नहीं है।” वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “महिलाओं के खिलाफ हिंसा से बचने के लिए इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हों। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेत्री ने हैशटैग के साथ लिखा “आइए सब मिल कर आगे बढ़ते हैं।” इस बीच अभिषेक बच्चन का एक बयान चर्चा में है। जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या की पैरेंटिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि वह फिल्में इसलिए कर पाते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऐश्वर्या घर पर बेटी आराध्या की देखभाल अच्छे से कर रही हैं। इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं।

ऐश्वर्या के साथ अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। इस बीच न केवल ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की बल्कि अभिषेक के निमरत कौर के साथ अफेयर की खबरें भी जोरों पर हैं। तमाम अफ़वाहों के बीच ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन का एक ब्लॉग के जरिए बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन की अटकलें तो अटकलें ही रहेंगी।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading