18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

इवेंट में हुआ कुछ ऐसा जिसने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों को दी हवा

मुंबई, 28 नवंबर। अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ तलाक को लेकर चल रही अफवाहों के बीच दुबई में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम स्क्रीन पर सरनेम ‘बच्चन’ के बिना डिस्प्ले किया गया। ऐश्वर्या राय दुबई में ग्लोबल वूमेन फोरम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां पूर्व विश्व सुंदरी महिलाओं के हक की बात करती दिखीं उन्हें अपने मूल्यों से समझौता न करने की सीख देती नजर आईं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे दुबई वूमेन इस्टैब्लिशमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम द्वारा साझा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया कि दुबई इवेंट से ऐश्वर्या का सरनेम हटा दिया गया। वायरल वीडियो में अभिनेत्री का नाम “ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार” दिखाया गया। दुबई वूमेन इस्टैब्लिशमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या को “ऐश्वर्या राय-इंटरनेशनल स्टार” के रूप में दिखाया गया है। इन दिनों बच्चन परिवार से ऐश्वर्या की दूरी सुर्खियों में है। तलाक की अफवाह तब उड़ने लगी थी जब एक्ट्रेस एक हाई-प्रोफाइल शादी में अकेली नजर आई थीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या तो थी लेकिन बच्चन परिवार साथ में नहीं दिखा। अभिषेक अपने पिता अमिताभ, मां जया, बहन श्वेता के साथ नजर आए थे। वहीं अभिषेक का तलाक को लेकर दिए रिएक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर से जुड़ा, जिनके साथ उन्होंने फिल्म “दसवीं” में काम किया था। इन सब चर्चाओं के बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और बहू के तलाक की चल रही अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, “अलग होने और जीवन में इसकी उपस्थिति पर विश्वास करने के लिए अत्यधिक साहस, दृढ़ विश्वास और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। मैं परिवार के बारे में शायद ही कभी बहुत कुछ कहता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी गोपनीयता मैं बनाए रखता हूं।” अमिताभ ने कहा, “अटकलें तो अटकलें ही होती हैं। वे बिना किसी सत्यापन के लगाए गए झूठे अनुमान होते हैं।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading