18.2 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

एक्टर विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग से संन्यास लेने का ऐलान

मुंबई, 2 दिसंबर। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोमवार को अपने एक पोस्ट से अपने करोड़ों प्रशंसकों को निराश कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में अब अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा, “हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय काफी अच्छा रहा है। मैं आप सभी के इतने समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता जा रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ चुका है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं।” उन्होंने आगे कहा, “एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी। तो, 2025 में हम एक आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक सही समय ना लगे। पिछले 2 फिल्में और कई साल की यादें। आप सभी का फिर से शुक्रिया। हर चीज के लिए और जो कुछ बीच में हुआ उसके लिए भी। मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा।” उनका यह पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके प्रशंसक उनसे लगातार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या वजहें हैं कि उन्होंने अब अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह भी तब जब लगातार उनकी फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। फैंस की तरफ से लगातार उनकी फिल्मों को प्यार मिल रहा है, तो ऐसे में अभिनय से आखिर उनका मोहभंग क्यों हुआ। यह सवाल उनके प्रशंसकों को परेशान कर रहा है। वैसे तो अभिनेता ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। लेकिन, हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर वह खासा सुर्खियों में हैं। 2002 के गोधरा कांड पर आधारित यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इससे पहले भी वह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। उनकी एक्टिंग को हर फिल्म में सराहा जाता रहा है। इससे पहले, उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसमें उन्होंने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया था, जो आर्थिक और शैक्षिक रूप से कमजोर होने के बावजूद भी अपने सपनों को पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading