September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: 22 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur news – जबलपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच, बरगी और मदन महल थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 22 किलो 421 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 4.59 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरगी थाना क्षेत्र की कार्रवाई:
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लेकर ग्राम सुकरी के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उतरा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक झारिया को गिरफ्तार किया। उसके बैग से 14 किलो 233 ग्राम गांजा (कीमत 2.85 लाख रुपये) बरामद हुआ।

मदन महल थाना क्षेत्र की कार्रवाई:
लिंक रोड पुलिया के पास एक युवक और युवती को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। तलाशी लेने पर थान सिंह उइके और अर्चना उररैती के बैग से 8 किलो 188 ग्राम गांजा (कीमत 1.63 लाख रुपये) बरामद हुआ।

आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि गांजा कहां से आया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading