18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हैदराबाद: बीआरएस के वरिष्ठ नेता हरीश राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हैदराबाद, 5 दिसंबर। पूर्व मंत्री और बीआरएस के वरिष्ठ नेता हरीश राव को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। जब राव ने पार्टी विधायक कौशिक रेड्डी के घर जाने की कोशिश की तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कौशिक रेड्डी के खिलाफ बुधवार को बंजारा हिल्स थाने में पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कौशिक रेड्डी को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने हरीश राव को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया, जिसके कारण हरीश राव और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हरीश राव के साथ आए बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और पुलिस के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कौशिक रेड्डी बुधवार को बंजारा हिल्स पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे और आरोप लगाया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। हालांकि, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने शिकायत दर्ज किए बिना ही जाने की कोशिश की तो उनके और बीआरएस विधायक बीच बहस हो गई। अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading