23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

Indore – दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट : टिकट की कालाबाजारी और शराब के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

इंदौर, 06 दिसंबर। सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होना है। इस बीच टिकट को लेकर बड़े पैमाने पर हुए कालाबाजारी और इवेंट में शराब परोसने के विरोध में सिख समाज ने आक्रोश जताया और कलेक्टर से शिकायत की। अपने अलग अंदाज के ल‍िए मशहूर दिलजीत देश के साथ ही विदेश में भी धूम मचा रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित इवेंट में दिलजीत दोसांझ के टिकटों की कालाबाजारी और शराब परोसने की जानकारी सामने आई। इसके विरोध में सिख समाज के लोग व‍िधायक के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में 8 दिसंबर को लाइव कॉन्सर्ट होना है। इसके लिए टिकट ऑनलाइन बेचे गए। विंडो खुलने के कुछ मिनटों के बाद टिकट बुक हो गए। जानकारी सामने आई है कि बाहर से आकर लोग ब्लैक में टिकट बेच रहे हैं। दिलजीत के इवेंट के लिए लाखों रुपये तक में टिकट बेचे गए। इसके विरोध में सिख समाज ने शिकायत दर्ज कराई। सिख समाज के हरप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “यह सिख समाज के लिए गर्व की बात है कि एक सिख युवा इतनी तरक्की कर रहा है और नाम कमा रहा है। हमने उसके नाम पर शहर में हो रही कालाबाजारी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।” कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया, “नियम के अनुसार ही पूरे कार्यक्रम को लेकर परमिशन दी गई है। ट्रैफिक के साथ ही अन्य चीजों को लेकर भी नियम के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।” विधायक रमेश मेंदोला ने बताया, “पांच हजार का टिकट 50 हजार रुपये में बिकने की बात समाज द्वारा कही गई है। कार्यक्रम में शराब और ड्रग्स भी परोसा जाएगा। इसके लिए टेबल बुक किए जा रहे हैं। हम इसी को रोकने के लिए कलेक्टर से मिले और बात की।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading