jabalpur news – तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स के पास तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा हुआ। कार की स्पीड तेज होने की वजह से कार ने नियंत्रण खोकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार अशोक सेन और अरुण मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी में फंस गए। सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
तिलवारा थाना के एसआई अभिषेक कैथवार ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रफ्तार सीमा और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।


