32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण केस : अगवा कर मेरठ में 24 घंटे बनाया बंधक, मोटी रकम वसूल कर सड़क पर छोड़ा

मेरठ, 9 दिसंबर। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को शो कराने के नाम पर दो दिसंबर को अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए आठ लाख रुपये लेकर बाद में छोड़ दिया गया। सुनील पाल को आंखों पर पट्टी बांधकर एक घर में रखा गया। फिरौती की रकम से शहर से आभूषण खरीदने के बाद ज्वेलर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसको लेकर कॉमेडियन ने मुंबई के सांताक्रुज थाना पुलिस मामला दर्ज कराया है। वहीं, अब मेरठ के ज्वेलरी विक्रेता का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। बता दें कि अपहरणकर्ताओं ने मेरठ सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब से करीब चार लाख रुपए के आभूषण खरीदे थे। इसके बाद आरोपियों ने लालकुर्ती के सर्राफा व्यापारी अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपए की खरीदारी की। दोनों ही जगह से सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए गए। इसके लिए सुनील पाल के आधार कार्ड और पैन कार्ड दिए। सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कर दी। सर्राफ ने इस मामले की शिकायत लालकुर्ती थाने में दर्ज कराई है। वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसएसपी ने भी जांच की बात कही है। जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन सुनील पाल को दो दिसंबर की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए। आरोप है कि पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें कार में बैठाकर मेरठ ले गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। जिससे वह कुछ देख नहीं पाए। इसके बाद सुनील पाल को मेरठ की सड़क पर छोड़कर बदमाश फरार हो गए। ज्वेलर्स अक्षित सिंघल का खाता फ्रीज होने और मुंबई पुलिस की कॉल आने पर पूरा मामला सामने आया। वहीं पुलिस अब इस मामले में दो दिसंबर की रात से तीन दिसंबर की रात तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बाहर आए मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया है। उन्‍होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा, ”दोस्तों अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। दो तारीख को मेरी किडनैपिंग हुई थी, लेकिन अब मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। आपका प्यार और दुआ हमेशा मेरे साथ रही है, इसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं।” आगे कहा, ”बाकी सारी जानकारी मैं आपको धीरे-धीरे बताता रहूंगा। फिलहाल, बस ये जान लीजिए कि मैं ठीक हूं। यह घटना दिल्ली के बॉर्डर से मेरठ की तरफ हुई थी। बाकी की बातें समय आने पर आपको बताऊंगा। आप सभी की दुआ और समर्थन मेरे साथ है, हमेशा रहेगा

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading