November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

मुंबई में ब्रायन एडम्स के कॉन्सर्ट में नजर आईं रवीना टंडन, मीरा राजपूत

मुंबई, 14 दिसंबर। अभिनेत्री रवीना टंडन और मीरा राजपूत कपूर भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की शताब्दी समारोह में शामिल न होकर ब्रायन एडम्स के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं। रवीना और मीरा दोनों ने सोशल मीडिया हैंडल पर खुशी जाहिर की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। रवीना टंडन ने इस पोस्‍ट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ” इस कार्यक्रम ने मुझे कॉलेज के दिनों को फिर से जीने का मौका दे दिया।” रवीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे मुम्बई के लोगों ने 2002 की हिट फिल्म के टाइटल सॉन्ग की पंक्तियां गाकर उनका स्वागत किया। रवीना ने पोस्‍ट में लिखा, ”ब्रायन एडम्स के साथ एक रात! मैं मुंबई के लोगों से बेहद प्‍यार करती हूं। उनके साथ समय बिताना खास लगता है। जैसे यहां पहुंची तो मेरा स्वागत अंखियों से गोली मारे गाने के जरिए किया गया। आप सबसे मैं बेहद प्यार करती हूं। मैं अपने कॉलेज के दिनों में हमेशा कॉन्सर्ट में जाना चाहता थी, मगर उस समय काम में व्यस्त रहने के कारण शामिल नहीं हो सकी। अब मै अपने खोए हुए पलों की भरपाई करने की कोशिश कर रही हूं। तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में एक्टर अपनी फ्रेंड्स संग कॉन्सर्ट का आनंद उठाती और दर्शकों के एक समूह को कैमरे में कैद करती दिख रही हैं। मीरा ने भी इस इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। वह सिंगापुर में ब्रायन एडम्स की टी-शर्ट पहने नजर आईं। इस बीच हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले खानदान, कपूर खानदान ने राज कपूर 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और कई दिग्गज शामिल हुए थे।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment