23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रूस ने सीरिया से अपने कुछ राजनयिकों को निकाला

मास्को, 16 दिसम्बर । रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सीरिया की राजधानी दमिश्क से अपने कुछ राजनयिकों को निकाल लिया है, जबकि उसका दूतावास अभी भी काम कर रहा है। मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि राजनयिकों को सीरिया के खमीमिम एयरबेस से रूसी एयरोस्पेस फोर्सेज की उड़ान से मॉस्को ले जाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान में बेलारूस और उत्तर कोरिया के राजनयिक भी सवार थे। मंत्रालय के संकट स्थिति विभाग ने टेलीग्राम पर कहा कि 15 दिसंबर को दमिश्क में रूसी (राजनयिक) प्रतिनिधित्व के कुछ कर्मियों की वापसी सीरिया में हमीमिम एयरबेस से रूसी वायु सेना की एक विशेष उड़ान द्वारा की गई। मंत्रालय ने अनुसार विमान मॉस्को के निकट हवाई अड्डे पर पहुंचा, लेकिन उसमें कितने लोग सवार थे, यह नहीं बताया। टेलीग्राम पर प्रकाशित प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि दमिश्क में रूसी दूतावास अभी भी काम कर रहा है। 11 दिनों की आक्रामकता के बाद, इस्लामिक समूह हयात तहरीर अल-शाम एचटीएस) द्वारा नेतृत्व किए गए एक विद्रोही गठबंधन ने असद को सत्ता से हटा दिया, जो अपने परिवार के साथ रूस भाग गए। असद का सत्ता से पतन मॉस्को के लिए एक बड़ा झटका था, क्योंकि रूस और ईरान पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति के मुख्य सहयोगी थे और 2015 से सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप कर रहे थे। सीरिया में रूस के दो सैन्य ठिकानों – तर्तूस नौसैनिक अड्डा और हमीमिम सैन्य हवाई क्षेत्र – का भविष्य अब अनिश्चित है। ये स्थल रूस के लिए मध्य पूर्व, भूमध्य सागर क्षेत्र और अफ्रीका तक अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। बुधवार को एक क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा कि मॉस्को सीरिया में नए अधिकारियों के संपर्क में है और ठिकानों के भविष्य को लेकर चर्चा कर रहा है। ब्रिटिश सरकार ने सीरियाई विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के साथ राजनयिक संपर्क स्थापित किया है, जो अब अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद से सत्ता छीनकर देश पर नियंत्रण कर चुके हैं। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैम्मी ने इस विकास की पुष्टि करते हुए कहा कि एचटीएस अभी भी एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है, लेकिन ब्रिटेन राजनयिक संपर्क बना सकता है और हम ऐसा करते हैं जैसा कि आप उम्मीद करेंगे। इससे पहले, शनिवार को अमेरिका ने भी यह पुष्टि की कि उसने एचटीएस विद्रोही समूह के साथ प्रत्यक्ष संपर्क किया है, जो विद्रोहियों के उभार का नेतृत्व कर रहा है और अब दमिश्क और अधिकांश सीरिया पर नियंत्रण रखता है। अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इसे स्वीकार किया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

Leave a Comment