19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, अमेरिकी फेड मीटिंग पर टिकी निगाहें

मुंबई, 17 दिसबंर। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबारी में निफ्टी के पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और मेटल सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9:33 बजे सेंसेक्स 200.12 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,548.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 62.70 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,605.5 पर कारोबार कर रहा था। बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,263 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 989 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 133.10 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,448.25 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 144.25 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,587.30 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 44.40 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,575.45 पर था। सेंसेक्स पैक में रिलायंस, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस टॉप लूजर्स थे। वहीं, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचसीएल और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। बाजार के जानकारों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, बाजार बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि बाजार पहले ही 25 बेसिस प्वाइंट की दर में कटौती को कम आंक चुके हैं और इसलिए, फेड प्रमुख की टिप्पणी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जानकारों ने कहा, “58.5 प्रतिशत पर मजबूत अमेरिकी सेवा पीएमआई एक लचीली अर्थव्यवस्था का संकेत देता है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है।” एशियाई बाजारों में जापान को छोड़कर चीन, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजारों में, नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी 500 पिछले कारोबारी सत्र में क्रमश: 1.24 प्रतिशत और 0.38 प्रतिशत ऊपर तथा डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25 प्रतिशत नीचे बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 दिसंबर को भारत में 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 234.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading